आरती इंग्लिश माता की....... कु. सीमा श्रीवास्तव उर्मिल टीकमगढ
जय इंग्लिश माता मैया जय इंग्लिश माता।पा ज्ञान तुम्हारा जीवन सफल हो जाता।।
टाइम को टेम टीचर्स को टीचरे जो कोइ कह पाता।
अंग्रेजी बोलन पे मन ही मन इठलाता।।
तुम बिन प्रवेश न होवे नौकरी न कोइ पाता।
खान पान सुख चैन सब कुछ छिन जाता।।
मेथ रीजनिग जी. के. सब कुछ हमे आता।
बिन अग्रेजी टेस्ट से जी ही धबराता।।
रुतवा इज्जत शोहरत की तुम ही हो दाता।
नेता छात्र अभिनेता तुमरे ही गुण गाता।।
जो तुमको नित दिन नही ध्याता।
मैया कोइ नही ध्याता।
वो मूरख खलकामी निपट गवार कहाता।।
जय इंग्लिश माता मैया जय इंग्लिश माता।
कु. सीमा श्रीवास्तव उर्मिल टीकमगढ म. प्र.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें